वाराणसी : सड़क पर गंदगी फैलाने वालों की फोटो दीजिए, 500 इनाम पाइये, दुकानों के सामने डस्टबिन रखना अनिवार्य 

नगर निगम प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। अब सड़कों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजने वालों को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। दुकानों के सामने डस्टबिन रखना अविवार्य कर दिया गया है। 
 

वाराणसी। नगर निगम प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हो गया है। अब सड़कों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजने वालों को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। दुकानों के सामने डस्टबिन रखना अविवार्य कर दिया गया है। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि निर्देश का कड़ाई से पालन करना होगा। निर्देशों का पालन न करने वालों को पहले नोटिस जारी की जाएगी। उसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वाले नागरिकों को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने वरूणा नदी में जलकुंभी के बीच एंटी लार्वा छिड़काव और ऐढ़े गौशाला में बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।