राष्ट्रपति के हाथों वाराणसी को मिला बड़ा सम्मान, नॉर्थ जोन में बेस्ट सिटी का मिला खिताब, IAS शिपू गिरी ने किया ग्रहण 

नई दिल्ली/वाराणसी। शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कांक्लेव 2023 में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट का पुरस्कार वितरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। इस दौरान इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट में वाराणसी स्मार्ट सिटी को नार्थ जोन (10 लाख से अधिक आबादी में) में बेस्ट सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान वाराणसी के नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ युवा आईएएस अफसर शिपू गिरि द्वारा ग्रहण किया गया।
 
इस पुरस्कार के लिये स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत वाराणसी को परियोजनाओं के ससमय क्रियांवन, वित्तीय सतता, सक्सेज़ स्टोरी, परियोजनाओं की उपयोगिता, कुशल जनसभागिता एवं फ़ीडबैक प्रणाली के आधार पर चयनित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक, वाराणसी स्मार्ट सिटी डॉ डी वासुदेवन ने इस पुरस्कार को समस्त काशीवासियों का सम्मान बताते हुए कहा कि वाराणसी का अलौकिक एवं आध्यात्मिक रूप के साथ यह आधुनिक संगम काशी के विकास को उदीयमान कर रहा है।

इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त/अध्यक्ष, वाराणसी स्मार्ट सिटी कौशल राज शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया तथा समस्त काशीवासियों को शुभकामना देते हुए यह कहा की यह हम सब के लिए गर्व का विषय है, भविष्य में भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अन्तर्गत शहर के चहुमुखी विकास हेतु तत्पर रहेगी।

देखें वीडियो

allowfullscreen