वाराणसी को 7वीं वंदेभारत की सौगात, मेरठ से सीधी कनेक्टिविटी, जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

काशीवासियों को एक और बड़ी सौगात मिली है। वाराणसी से मेरठ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। यह वाराणसी से चलने वाली 7वीं वंदे भारत ट्रेन है। बुधवार सुबह वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
 

वाराणसी। काशीवासियों को एक और बड़ी सौगात मिली है। वाराणसी से मेरठ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। यह वाराणसी से चलने वाली 7वीं वंदे भारत ट्रेन है। बुधवार सुबह वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

 

उत्तर रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 22489 सुबह 9:10 बजे वाराणसी कैंट से रवाना होगी। यह ट्रेन दिन में 11:42 बजे अयोध्या धाम जंक्शन, दोपहर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी और रात 9:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22490 मेरठ सिटी से सुबह 6:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे लखनऊ, शाम 3:55 बजे अयोध्या धाम होते हुए शाम 6:25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी।

 

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज काशी की रेलवे कनेक्टिविटी देश के बड़े शहरों से जुड़ गई है। काशी से अयोध्या होकर मेरठ तक की यह नई ट्रेन न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब काशीवासी आसानी से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर एक ही दिन में वापस लौट सकते हैं। यह काशी के लिए गर्व की बात है।

 

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा। नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन से वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और मेरठ के बीच आवागमन और सुगम होगा। साथ ही पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। इस दौरान मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 

 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/oDndwnZkFJw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/oDndwnZkFJw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">