Varanasi flood 2025 : बनारस में बाढ़ की आफत, सड़कें और कॉलोनियां पानी-पानी, तस्वीरों में देखिये हालात  

 

वाराणसी। गंगा में उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से कॉलोनियां-मोहल्ले जलमग्न होते जा रहे हैं। हर घंटे बाढ़ का पानी सड़कों, गलियों को डूबाता हुआ आगे बढ़ रहा है। दशाश्वमेध का इलाका जलमग्न हो चुका है। वहीं सामने घाट की सड़कों को डुबाते हुए बाढ़ का पानी आगे बढ़ रहा है। गंगा बाढ़ के चलते तटवर्ती इलाके में बिजली-पानी, आवागमन ठप है। यहां रहने वाले हजारों परिवार बेबसी और लाचारी की जिंदगी जीने को विवश हैं। तस्वीरों में देखिये बनारस में गंगा और वरूणा नदी में आई बाढ़ के हालात......।