वाराणसी : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में पांच युवतियां और दो संचालक गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से लाई गई थी युवतियां  

सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवतियों और होटल से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
 

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच युवतियों और होटल से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को होटल ज्योति में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पांच युवतियों को बरामद किया गया, जिनमें से चार पश्चिम बंगाल की निवासी बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उन्हें वाराणसी लाकर देह व्यापार में लगाया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कोतवाली शुभम सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों संचालकों तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

देखें तस्वीरें और वीडियो



<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/NJK9Vc7y85w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/NJK9Vc7y85w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">