वाराणसी : पंखे के सहारे लटकता मिला महिला का शव, कुछ दिनों से थी बीमार 

रोहनिया थाना के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत लठिया गांव में पंचक्रोशी रोड स्थित मकान के कमरे में विवाहिता सीता देवी का शव पंखे के सहारे लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। 
 

वाराणसी। रोहनिया थाना के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत लठिया गांव में पंचक्रोशी रोड स्थित मकान के कमरे में विवाहिता सीता देवी का शव पंखे के सहारे लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। 


बच्छाव के पश्चिमपुरा निवासी सीता ने संतोष कुमार के साथ कोर्ट मैरेज किया था। संतोष साइकिल की दुकान पर काम करता है। बुधवार की सुबह भी वह काम पर चला गया। वह पंचक्रोशी मार्ग पर लठिया गांव में किराये पर कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता है। पड़ोसियों ने उसे घटना की सूचना दी। इसके बाद भागकर घर पहुंचा और देखा तो पत्नी का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। 

संतोष ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पति व आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। संतोष ने बताया कि सीता की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी।