वाराणसी : छित्तूपुर व अंकलेश्वर में फांसी के फंदे से लटकता मिला दो महिलाओं का शव, हत्या का आरोप
शहर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। इससे कोहराम मच गया। मायकेवालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनाओं की छानबीन में जुटी रही।
Updated: May 26, 2023, 12:59 IST
वाराणसी। शहर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। इससे कोहराम मच गया। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनाओं की छानबीन में जुटी रही।
आदमपुर थाना के अंकलेश्वर निवासी अन्नू (25) का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत परिजनों से जानकारी लेने के साथ ही छानबीन में जुटी रही। उधर लंका थाना के छित्तूपुर (Chhittupur) में महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लकता मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।