वाराणसी : करेंट से संविदाकर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
 

वाराणसी। विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

खजूरी कॉलोनी निवासी श्रीराम सोनकर पुत्र धनीराम (50 वर्ष) पिछले 26 वर्षों से विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें विद्युत स्पर्शाघात लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और पुलिस को अवगत कराया गया। मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक शिवपुर को भी दे दी गई। मौके पर कैंट थाना प्रभारी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।