वाराणसी : डीसीएम की टक्कर से कंटेनर चालक की मौत, खलासी घायल 

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना में सोमवार देर रात डीसीएम ने सर्विस रोड किनारे खड़े कंटेनर चालक और खलासी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां भदोही के औराई थाना के लीलाधरपुर गांव निवासी चालक केशवनाथ की मौत हो गई। पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। 
 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना में सोमवार देर रात डीसीएम ने सर्विस रोड किनारे खड़े कंटेनर चालक और खलासी को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां भदोही के औराई थाना के लीलाधरपुर गांव निवासी चालक केशवनाथ की मौत हो गई। पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। 

चालक केशवनाथ और फतेहपुर जनपद निवासी खलासी सर्वेश यादव कंटेनर लेकर रखौना पहुंचे थे। दोनों सर्विस रोड के किनारे कंटेनर खड़ा कर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान राजातालाब की ओर  आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। समीप स्थित सेफ एक्सप्रेस वेयरहाउस के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान केशवनाथ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।