वाराणसी कं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने इंडियन रेलवे के ट्रेनी अफसरों को दिए गुड गवर्नेंस के मंत्र

वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) 2023 और 2024 बैच के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवादात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुशासन के सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
 

वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) 2023 और 2024 बैच के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवादात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुशासन के सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति दायित्वों पर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता पर जोर
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोपरि रखें और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचार को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में प्रशासनिक अधिकारियों को तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय दृष्टिकोण भी अपनाना चाहिए।

रेलवे संचालन और सुरक्षा पर विशेष चर्चा
बैठक के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मंडलायुक्त ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने रेलवे संचालन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की महत्ता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है और इसकी सेवाओं को और बेहतर बनाना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडलायुक्त ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी सेवाओं से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।