वाराणसी : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चितईपुर थाने का किया घेराव, हंगामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संग अभद्रता का आरोप

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चितईपुर थाना का घेराव किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं पुलिस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के साथ कथित अभद्र व्यवहार और बदतमीजी का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंचे भेलूपुर एसीपी कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

वाराणसी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चितईपुर थाना का घेराव किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं पुलिस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के साथ कथित अभद्र व्यवहार और बदतमीजी का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंचे भेलूपुर एसीपी कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार अमर्यादित था, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उचित कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

थाने पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। माहौल बिगड़ता देख भेलूपुर एसीपी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। एसीपी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसीपी को लिखित तहरीर भी सौंपी और दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि जब तक जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।