वाराणसी : भेलूपुर, लक्सा, चोलापुर, फूलपुर एसओ पुलिस लाइन बुलाए गए, आठ थानाध्यक्षों समेत 17 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला, जानिये कौन कहां गया 

कमिश्नरेट पुलिस में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। भेलूपुर, लक्सा, फूलपुर और चोलापुर एसओ को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। इस तरह आठ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। 
 

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। भेलूपुर, लक्सा, फूलपुर और चोलापुर एसओ को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। इस तरह आठ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 17 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। 

भेलूपुर एसओ दुर्गा सिंह, फूलपुर एसओ अजय राज वर्मा, चोलापुर एसओ सधुवन राम गौतम और लक्सा एसओ राजू कुमार का पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया है। वहीं विवेचना सेल अपराध शाखा में तैनात रहे निरीक्षक इंद्रेश कुमार का प्रभारी निरीक्षक पर्यटन थाना के पद पर स्थानांतरण किया गया है। वाचक पुलिस आयुक्त जयप्रकाश सिंह का स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक डायल 112 के पद पर किया गया है। 

अतिरिक्त निरीक्षक भेलूपुर रहे सत्यप्रकाश को वाचक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 उदयवीर सिंह का स्थानांतरण विवेचना सेल अपराध शाखा में किया गया है। थानाध्यक्ष कपसेठी उपनिरीक्षक विकास कुमार मौर्य का थानाध्यक्ष फूलपुर, थानाध्यक्ष लोहता उपनिरीक्षक अभिजीत सिंह का थानाध्यक्ष जंसा के पद पर स्थानांतरण किया गया है। 

मंडुवाडीह एसओ उपनिरीक्षक दिगंबर उपाध्याय का थानाध्यक्ष भेलूपुर, जंसा एसओ रहे सत्यजीत सिंह का थानाध्यक्ष चोलापुर, चोलापुर एसओ रहे उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव का एसओ कपसेठी के पद पर स्थानांतरण किया गया है। इसी प्रकार सिगरा थाना में तैनात एसआई शिवम मिश्रा को थानाध्यक्ष लक्सा बनाया गया है। रामनगर थाना में तैनात एसआई प्रशांत पांडेय को थानाध्यक्ष मंडुवाडीह और सारनाथ थाना में तैनात एसआई विपिन पांडेय को प्रभारी मीडिया सेल पुलिस आयुक्त और काशी जोन में तैनात एसआई पीयूष कुमार का स्थानांतरण थानाध्यक्ष लोहता के पद पर किया गया है।