वाराणसी : बलुआबीर को मिली बड़ी सौगात, 70 लाख की लागत से बनेगा नया नलकूप

शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को बलुआबीर वार्ड संख्या-88 में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास किया। कंपोजिट स्कूल परिसर में बनने वाले इस नलकूप से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
 

वाराणसी। शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को बलुआबीर वार्ड संख्या-88 में 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास किया। कंपोजिट स्कूल परिसर में बनने वाले इस नलकूप से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और नागरिकों को बेहतर पेयजल, सड़क और सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है।

महापौर ने कहा कि बलुआबीर क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए नलकूप निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके बनने के बाद आसपास के मोहल्लों में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और किसी भी क्षेत्र को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, संदीप चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, पार्षद प्रतिनिधि तुफैल अंसारी, पार्षद सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, विजय सोनकर, रोहित जायसवाल, अमरदेव यादव, नामित पार्षद संतोष, मनोज यादव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रदीप केसरी, राहुल मिश्रा और गुलशन अली अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।