वाराणसी : गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जोन और सेक्टर में बंटा जिला, जल पुलिस, बाढ़ पीएसी और ड्रोन से निगरानी, एनडीआरएफ की मोबाइल टीमें करेंगी चक्रमण

गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटकर निगरानी की जाएगी। वहीं गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर नजर रखने और मदद के लिए जल पुलिस, बाढ़ पीएसी और एनडीआरएफ को अलर्ट रखा गया है। ड्रोन टीमें भी लगातार नजर रखेंगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में मीटिंग के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। 
 

वाराणसी। गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटकर निगरानी की जाएगी। वहीं गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर नजर रखने और मदद के लिए जल पुलिस, बाढ़ पीएसी और एनडीआरएफ को अलर्ट रखा गया है। ड्रोन टीमें भी लगातार नजर रखेंगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में मीटिंग के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। 


गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन मुस्तैद 
गंगा दशहरा के मद्देनजर जल पुलिस की तीन मोबाइल पार्टियां, 15 पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहेंगी। उन्हें तीन मोटर बोट, लाइफ जैकेट, ड्रोन, सर्च लाइट और पीए सिस्टम से लैस किया गया है। इसी तरह बाढ़ राहत पीएसी की एक कंपनी भी तैनात रहेगी। पीएसी के पास 9 मोटर बोट, लाइफ जैकेट, ड्रोन, सर्च लाइट और पीए सिस्टम मौजूद होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके। इसके अलावा तीन ड्रोन निगरानी टीमें तैनात रहेंगी। वहीं एनडीआरएफ की 4 मोबाइल पार्टियां 20 पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहेंगी। एनडीआरएफ टीम के पास भी 4 मोटर बोट के साथ ही लाइफ जैकेट, ड्रोन, सर्च लाइट और पीए सिस्टम रहेगा। 


बकरीद पर सख्त निगरानी 
बकरीद के लिए काशी, वरूणा और गोमती जोन की कमान तीनों डीसीपी के पास रहेगी। उनके साथ एडीसीपी भी नजर रखेंगे। काशी जोन में चार एसीपी, 10 निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 900 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 150 महिला कांस्टेबल सुरक्षा की कमान संभालेंगी। वहीं वरूणा जोन में तीन एसीपी, 9 निरीक्षक, 90 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 550 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। 

गोमती जोन में दो एसीपी नजर रखेंगे। उनके साथ एक एडीसीपी, दो एसीपी, 5 निरीक्षक, 80 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 350 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। एसीपी और डीएम ने मातहतों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए।