वाराणसी : नाला सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई, फर्म पर 50 हजार जुर्माना, अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नाला सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही पाए जाने पर फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। 
 

वाराणसी। मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नाला सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही पाए जाने पर फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। 

गुरुवार को नगर आयुक्त ने सुंदरपुर, सोनिया नगर और संकट मोचन क्षेत्र सहित कई इलाकों में नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नाला सफाई के कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित अवर अभियंता पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया तथा प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सुंदरपुर सब्जी मंडी स्थित पुलिया के समीप नाला सफाई कार्य का सत्यापन किया गया। मौके पर नाले में भारी मात्रा में गाद जमा मिली और सफाई कार्य अधूरा पाया गया। सुंदरपुर मछली मंडी के पीछे स्थित नाला भी पूरी तरह सिल्ट से भरा मिला। नगर आयुक्त ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नालों की नियमित और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद गणेश नगर कालोनी स्थित पुलिया का भी निरीक्षण किया गया। यहां संकट मोचन पुलिया, संकट मोचन क्षेत्र और गांधी नगर कालोनी के नालों की सफाई व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित फर्म और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त ने कार्यों में लापरवाही के लिए संबंधित फर्म के विरुद्ध 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया। साथ ही कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश भी जारी किए।