वाराणसी : अनियंत्रित कार शिव मंदिर में घुसी, मंदिर को पहुंचा नुकसान

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित एक शिव मंदिर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे एक आर्टिका कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा और आसपास तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
 

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित एक शिव मंदिर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया।

रात करीब दो बजे एक आर्टिका कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन काफी तेज गति में था। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा और आसपास तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। वहीं घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज गति से वाहनों के संचालन पर चिंता जताते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।