वाराणसी : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को डंडा मारकर छीन लेता था मोबाइल, पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा  

रामनगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को सूजाबाद आर्मी ग्राउंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए गए। शातिर चोर ट्रेन से सफर के दौरान खिड़की के पास बैठे लोगों को डंडा मारकर उनका मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 
 

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को सूजाबाद आर्मी ग्राउंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए गए। शातिर चोर ट्रेन से सफर के दौरान खिड़की के पास बैठे लोगों को डंडा मारकर उनका मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

शातिर चोर की पहचान सूजाबाद रामनगर निवासी नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी के रूप में हुई। शातिर चोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ट्रेन में दरवाजे खिड़की पर बैठे लोगों से डण्डा मारकर मोबाइल छीन लेता था। वहीं मौका पाकर लोगों के मोबाइल गायब कर देता था। लोगों के महंगे मोबाइल को औने-पौने दामों में बेचकर अपने शौक पूरे करता था। बरामद मोबाइल के बारे में बताया कि दो मोबाइल उसने सूजाबाद के एक व्यक्ति के घर से चुराया था। एक मोबाइल राहगीर को 2000 रुपये में बेच दिया था। 

शातिर चोर पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय, एसआई प्रशांत पाण्डेय, शिवम सोनी, वीरेन्द्र मौर्या और कांस्टेबल रणधीर गोंड शामिल रहे।