वाराणसी : चोरी करने मकान की छत पर चढ़ा हिस्ट्रीशीटर, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत

चोलापुर थाना क्षेत्र के कमालडीहा गांव में चोरी की नीयत से एक मकान की छत पर चढ़ना हिस्ट्रीशीटर को भारी पड़ गया। छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के खिलाफ रोहनिया समेत अलग-अलग थानों में चोरी के आठ मामले दर्ज बताए गए हैं।
 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के कमालडीहा गांव में चोरी की नीयत से एक मकान की छत पर चढ़ना हिस्ट्रीशीटर को भारी पड़ गया। छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के खिलाफ रोहनिया समेत अलग-अलग थानों में चोरी के आठ मामले दर्ज बताए गए हैं।

सिंधोरा थाना क्षेत्र के रत्नेश्वर बाजार निवासी दीपक विश्वकर्मा के मकान की छत पर चढ़कर चोरी का प्रयास किया गया था। शुक्रवार रात छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक मशीन के सामने बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक के मकान के पास रहने वाले युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रोहनिया, जंसा और राजातालाब में चोरी के आठ मामले
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान होने के बाद उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई गई। सामने आया कि उसके खिलाफ रोहनिया, जंसा और राजातालाब थानों में चोरी के आठ मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा था।