वाराणसी : ओडिशा निवासी श्रद्धालु की मौत, काशी दर्शन को आया था 94 सदस्यीय दल 

काशी दर्शन के लिए ओडिशा से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद उनके साथ आए श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 

वाराणसी। काशी दर्शन के लिए ओडिशा से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद उनके साथ आए श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान विश्वजी साहू (54 वर्ष), निवासी फिरंगिया थाना क्षेत्र, कंधमाल जिला, ओडिशा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह 94 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल के साथ 22 जुलाई को वाराणसी पहुंचे थे। सभी श्रद्धालु मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित होटल श्रीगो कंचन में ठहरे हुए थे।

बताया गया कि अचानक विश्वजी साहू की तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ मौजूद साथियों और होटल कर्मियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काशी विद्यापीठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धालु की मौत की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।