वाराणसी : मेगा ब्लॉक के चलते 56 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, कई निरस्त 

कानपुर रेल खंड पर बायां किनारा के बीच पुल संख्या 110 पर कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से दो अप्रैल से 12 मई तक 56 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों का निरस्त किया है। वहीं कई का रूट बदला गया है। जबकि कई ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी। 
 

वाराणसी। कानपुर रेल खंड पर बायां किनारा के बीच पुल संख्या 110 पर कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से दो अप्रैल से 12 मई तक 56 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों का निरस्त किया है। वहीं कई का रूट बदला गया है। जबकि कई ट्रेनें देरी से चलाई जाएंगी। 

प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनें 
13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी नहीं जाएगी। 
12876 नीलांचल एक्सप्रेस भदोही, वारणसी जंक्शन और काशी स्टेशन पर नहीं जाएगी। 
19053 मुजफ्फरपुर जंक्शन एक्सप्रेस आजमगढ़, मऊ, बलिया और छपरा जंक्शन नहीं जाएगी। 
13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस जौनपुर और वाराणसी नहीं जाएगी। 
15734 फरक्का एक्सप्रेस जौनपुर, जफराबाद, जलालगंज और वाराणसी जंक्शन पर नहीं आएगी। 

उपरोक्त ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील किया है कि ट्रेनों के बारे में जानकारी लेकर तभी अपनी यात्रा प्लान करें, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।