वाराणसी : विश्वकर्मा जयंती पर 350 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, युवाओं को ऋण सहायता का चेक

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के तहत 350 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा अभियान योजना के दो लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
 

वाराणसी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के तहत 350 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा अभियान योजना के दो लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 150 लाभार्थियों को टूलकिट दी गई। इनमें 100 दर्जी और 50 हलवाई शामिल रहे। वहीं, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के तहत 200 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई। इसमें 100 सिल्क उत्पाद, 50 वुडेन लेकरवेयर एंड टॉयज तथा 50 गुलाबी मीनाकारी से जुड़े लाभार्थी शामिल रहे।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक त्रिभुवन राम, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अपर आयुक्त उद्योग हरिश प्रताप सिंह और संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।


महिलाओं के स्वावलंबन पर जोर
श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।


25 ट्रेड में प्रशिक्षण और ऋण सहायता
राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत 18 पारंपरिक और नौ आधुनिक ट्रेड का उल्लेख किया गया है। इनमें बढ़ई, दर्जी, लोहार, सुनार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री, मूर्तिकार, नाई, प्लंबर, मोबाइल एवं कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन और डिजिटल फोटोग्राफी जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण, पांच हजार रुपये मानदेय और 15 हजार रुपये तक की निशुल्क टूलकिट उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके अलावा बिना ब्याज और बिना गारंटी के 10 लाख रुपये तक ऋण सहायता तथा 15 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी की व्यवस्था की जानकारी दी गई।