वाराणसी में 10 अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, 1.70 लाख नकद और XUV 700 बरामद, कई राज्यों में फैले गिरोह का खुलासा

वाराणसी। कैंट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई XUV700 कार (करीब 18 लाख रुपये कीमत) बरामद हुई है। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाता था।
 

वाराणसी। कैंट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई XUV700 कार (करीब 18 लाख रुपये कीमत) बरामद हुई है। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाता था।

कैंट स्टेशन के पास हुई गिरफ्तारी
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के अनुसार 8 अप्रैल को तड़के करीब 3 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

रेकी कर बनाते थे शिकार, फिर करते थे ठगी
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले अपनी XUV700 कार से दूसरे जिलों में जाकर होटल में रुकते थे और बैंक, एटीएम व भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी करते थे।

इसके बाद जब कोई व्यक्ति अधिक नकदी के साथ दिखता था, तो गिरोह का एक सदस्य उस पर जानबूझकर गंदगी या खाने की चीज गिरा देता था। फिर दूसरा सदस्य मदद के बहाने पास जाकर उसके बैग से पैसे निकाल लेता था और सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते थे।

पुराने केस से जुड़ा खुलासा
यह गिरोह 10 फरवरी 2026 को दर्ज एक मामले में भी शामिल पाया गया है, जिसमें हनुमानगंज क्षेत्र की एक महिला के बैग से 7 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए थे। उसी मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह तक पहुंच मिली।

बरामद हुए नकदी और दस्तावेज
गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकद रुपये के अलावा चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ बिहार के कई जिलों समेत वाराणसी में भी अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई को कैंट थाना प्रभारी और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देखें वीडियो

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/OWscqNeXyOQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/OWscqNeXyOQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">