सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ और काशी कोतवाल का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधिविधान से पूजन और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। सीएम ने अधिकारियों से सावन की तैयारियों के बाबत भी अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके पूर्व सीएम ने सीर गोवर्धनपुर पहुंचकर संत रविदास मंदिर में दर्शन किया। रविदास पार्क में बीजेपी के समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। 
 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ और काशी कोतवाल का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विधिविधान से पूजन और जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। सीएम ने अधिकारियों से सावन की तैयारियों के बाबत भी अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके पूर्व सीएम ने सीर गोवर्धनपुर पहुंचकर संत रविदास मंदिर में दर्शन किया। रविदास पार्क में बीजेपी के समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। 
 
अपने वाराणसी दौरे के दौरान सीएम ने पहले संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास मंदिर के संत निरंजन दास से मुलाकात की। संत रविदास की शिक्षाओं पर आधारित सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। 

 

सीएम ने रविदास पार्क में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के 'समरसता संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी 131 पवित्र कलशों में भरकर देश के कोने-कोने भेजी जाएगी। बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संत रविदास के समरसता के संदेश को पहुंचाने का काम करेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट रहा।