यूपी की पहली और देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत 31 अक्टूबर से चलेगी, वाराणसी से नई दिल्ली के बीच होगा संचालन

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना कर सकते हैं।
 

वाराणसी। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना कर सकते हैं।

31 अक्टूबर को इस ट्रेन का संचालन शुरू होने के साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्लीपर वंदे भारत की सौगात मिलेगी। ट्रेन के नियमित संचालन से वाराणसी और नई दिल्ली के बीच रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
स्लीपर वंदे भारत का नियमित संचालन सप्ताह में छह दिन किए जाने की योजना है। यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रात 08:50 बजे रवाना होगी और 10.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 10.40 बजे प्रस्थान करेगी। रात 12.40 से 12.45 के बीच कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 5.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन संख्या 24422 रात 9.40 बजे नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.45 से 4.50 बजे प्रयागराज और सुबह 6.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके संचालन की तिथि की जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है।