UP Board 10वीं के वाराणसी टॉपर सूर्यदीप प्रजापति का प्रदेश में छठा स्थान, मां ने रात-रातभर जागकर कराई पढ़ाई, मैथ में आए 100 में 100 नंबर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम में वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय क्वीन्स कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने 600 में से 581 अंक प्राप्त किए और शहर के टॉपर बने। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल किए।
 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम में वाराणसी के सूर्यदीप प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय क्वीन्स कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने 600 में से 581 अंक प्राप्त किए और शहर के टॉपर बने। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल किए।

हर विषय में शानदार प्रदर्शन
सूर्यदीप ने अपने परिणाम में सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 96, संस्कृत में 96, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया।

स्कूल और कोचिंग के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का भी लिया सहारा
रिजल्ट आने के बाद सूर्यदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल के साथ-साथ कोचिंग और ऑनलाइन क्लासेस का भी सहारा लिया। उन्होंने हर विषय को समझकर पढ़ाई की और लगातार अभ्यास पर ध्यान दिया, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम मिला।

बिना तय टाइम टेबल के लक्ष्य आधारित पढ़ाई
सूर्यदीप का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई तय टाइम टेबल नहीं बनाया था। वह रोजाना लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुसार पढ़ाई करते थे। क्लास में पढ़ाए जाने वाले टॉपिक्स की तैयारी वह पहले ही घर पर कर लेते थे, जिसके लिए कई बार रात में जागकर मेहनत करनी पड़ती थी।

परिवार का मिला पूरा सहयोग
सूर्यदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी मां रानी देवी ने बताया कि परिवार साधारण है, लेकिन बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी गई। जब सूर्यदीप देर रात तक पढ़ाई करता था, तो वह भी उसके साथ जागती थीं। उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता से उनका हर त्याग सफल हो गया।

इंजीनियर बनने का है सपना
सूर्यदीप का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। वह अपनी इस सफलता को आगे की पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मानते हैं।

प्रिंसिपल हुए भावुक, जताया गर्व
सूर्यदीप की सफलता से उनके स्कूल के प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव भी भावुक हो उठे। उन्हें पहले से ही विश्वास था कि सूर्यदीप काशी का नाम रोशन करेगा। रिजल्ट के बाद जब सूर्यदीप स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और खुशी में भावुक हो गए। उन्होंने सूर्यदीप की मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

देखें वीडियो 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/tH3kfQK4ve4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tH3kfQK4ve4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">