आश्रम पद्धति स्कूल के गड्ढे में डूबकर 2 वर्षीय बालिका की मौत, सदमे में परिजन
बड़ागांव थाना के सातो महुआ में आश्रम पद्धति स्कूल में टायलेट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 2 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।
Jan 4, 2025, 12:51 IST
वाराणसी। बड़ागांव थाना के सातो महुआ में आश्रम पद्धति स्कूल में टायलेट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर 2 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया।
सातो महुआ में आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन किया जाता है। यहां टॉयलेट के लिए गड्ढा खोदा गया था। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात बबुरी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी संतोष पांडेय की 2 वर्षीय पौत्री निधि धीरे-धीरे चलते हुए मैदान में चली गई। इस दौरान सेफ्टी टैंक में गिर गई। स्कूल के कर्मचारी ने दौड़कर निधि के सेफ्टी टैंक से बाहर निकाला।
बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।