105 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर वाराणसी में खपाने की थी साजिश

बड़ागांव थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स यूनिट-2 की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल सिंह और अनमोल सैनी शामिल हैं, जबकि उनका साथी सुनील यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक कार, तीन मोबाइल फोन और 360 रुपये नकद बरामद किए हैं।
 

वाराणसी। बड़ागांव थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स यूनिट-2 की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल सिंह और अनमोल सैनी शामिल हैं, जबकि उनका साथी सुनील यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक कार, तीन मोबाइल फोन और 360 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बिहार से गांजा लाकर वाराणसी में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मंगलवार को बड़ागांव क्षेत्र में घेराबंदी की। पहले हड़हुआ से जौनपुर की ओर जाने वाले रिंग रोड पर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर कार की गति बढ़ा दी। इसके बाद टीम ने पीछा कर कार को हरहुआ रोड चौराहे के पास रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिक्की में चार बोरियों में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से विशाल सिंह और अनमोल सैनी को पकड़ा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लाकर वाराणसी में बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।