एयर शो को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन, 56 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो और वीवीआईपी आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यातायात प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाई है। इसके तहत एयर शो के दौरान जनपद स्तरीय यातायात योजना 22, 24 और 25 अक्टूबर को लागू रहेगी। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर आवागमन प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दर्शकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
 

22, 24 और 25 अक्टूबर को लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान, शहर में मालवाहक वाहनों और बसों का संचालन रिंग रोड व एनएच-19 से होगा

 

वाराणसी। नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो और वीवीआईपी आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यातायात प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाई है। इसके तहत एयर शो के दौरान जनपद स्तरीय यातायात योजना 22, 24 और 25 अक्टूबर को लागू रहेगी। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर आवागमन प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। दर्शकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

 

ट्रैफिक प्लान के अनुसार समस्त मालवाहक वाहनों, रोडवेज व निजी बसों तथा टेम्पो ट्रैवलर और अबेनिया बसों का संचालन रिंग रोड एवं एनएच-19 से होगा। बसों से आने वाले यात्री ऑटो, ई-रिक्शा और निर्धारित मार्गों पर संचालित सिटी बसों से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। जनपद मिर्जापुर से बड़े वाहनों का संचालन औराई, भदोही होकर होगा। एंबुलेंस, चार पहिया वाहन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का शहर में संचालन जारी रहेगा।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग
भैंसासुर क्षेत्र के लिए मच्छोदरी पार्किंग मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज, पीलीकोठी, नगर निगम कूड़ाघर पार्किंग और काशी डिपो बस स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। मैदागिन चौराहा क्षेत्र में टाउनहॉल पार्किंग मैदान, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, क्वीन्स इंटर कॉलेज का मैदान, राजकीय आईटीआई कॉलेज (वीसी आवास के पास), चित्रकूट रामलीला मैदान, आयुर्वेदिक अस्पताल और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

शहर एवं दशाश्वमेध क्षेत्र में गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, जय नारायण इंटर कॉलेज मैदान, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान, मजदा पार्किंग, बेनियाबाग पार्किंग, सीएचएस स्कूल मैदान, बंगाली टोला विद्यालय मैदान, एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज मैदान और द्वारिकाधीश मंदिर, शंकुलधारा पोखरा के पास पार्किंग निर्धारित की गई है।

अस्सी एवं सामने घाट पुल की तरफ से आने वालों के लिए बीएचयू कैंपस, बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क के दोनों तरफ, सामने घाट से बाईं ओर सनबीम स्कूल के बगल, कृष्णा वाटिका शिवपूजन का प्लॉट, रविदास पार्क, हरसेवानंद स्कूल ग्राउंड, लौटू बीर पार्किंग, गढ़वा घाट पार्किंग, काशी विद्यापीठ मैदान और एनईआर रेलवे मैदान निर्धारित हैं।

वरुणा जोन में कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-09 की पार्किंग, कैंटोनमेंट एरिया, छोटा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान, बड़ा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान, यूपी कॉलेज ग्राउंड, एलटी कॉलेज कैंपस पार्किंग, पहड़िया मंडी, आशापुर हवेलिया रोड, तिलमापुर चौराहा, शंकरपुर अंडरपास, गांधी इंटर कॉलेज गौरी कला, संदहा चौराहा बालूमंडी के पास सर्विस लेन, सारनाथ/सिंहपुर अंडरपास, सिंधौरा अंडरपास एवं मैरिज लॉन, आजमगढ़ अंडरपास सर्विस लेन, काशी कृषक कॉलेज व रिंग रोड सर्विस लेन, हरहुआ बस पार्किंग, मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर, जगतपुर डिग्री/इंटर कॉलेज, अहरी चौकी के पास खाली स्थान और बीएलडब्ल्यू एफसीआई रोड पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

रामनगर क्षेत्र में पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, दुर्गामंदिर मैदान, पंचवटी मैदान और लंका मैदान में पार्किंग निर्धारित की गई है।

गंगा पुलों पर भी रहेगी व्यवस्था
यातायात योजना के तहत राजघाट गंगापुल पर वाहन और पैदल आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सामने घाट गंगापुल पर दोपहिया वाहनों और पैदल आवागमन की अनुमति होगी। रिंग रोड गंगापुल और विश्वसुंदरी गंगापुल पर सभी वाहनों का संचालन अनुमन्य रहेगा।

नमो घाट/राजघाट के लिए ग्रीन कॉरिडोर नमो घाट-गोलगड्डा-चौकाघाट-लहुराबीर-कबीर चौरा अस्पताल मार्ग से रहेगा। दशाश्वमेध से अस्सी घाट के लिए गोदौलिया-लॉडवे-ओरियाना अस्पताल-रविदास गेट-हेरिटेज अस्पताल-मालवीय चौराहा-बीएचयू मार्ग निर्धारित है। रामनगर क्षेत्र के लिए पड़ाव-डोमरी-रामनगर चौराहा-लाल बहादुर शास्त्री जिला अस्पताल रामनगर मार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर रहेगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही एयर शो/वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र में पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है।

महत्वपूर्ण नंबर: ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994। ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020।