राज्यपाल के भ्रमण के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 26 को इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित 

राज्यपाल के 26 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 26 फरवरी को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
 

वाराणसी। राज्यपाल के 26 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 26 फरवरी को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

एडवाइजरी के मुख्य बिंदु 

1.    सुबह 6 से 11 बजे तक सामनेघाट पुल पर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
2.    पीसीआई तिराहा से रामनगर चौराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पंचवटी तिराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे (लंका मैदान, टेंगा मोड़ होते हुए)।
3.    टेंगरा मोड़ तिराहा से रामनगर चौराहा की ओर आने वाले वाहन लंका मैदान की ओर डायवर्ट किए जाएंगे (पंचवटी तिराहा, पीसीआई तिराहा होते हुए)।
4.    आगमन/प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहा से वाहन चौकाघाट/जेपी मेहता तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, इन्हें अर्दली बाजार की ओर मोड़ा जाएगा।
5.    गोलघर कचहरी से चौकाघाट की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
6.    जेपी मेहता तिराहा से चौकाघाट/भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहन सेंट्रल जेल रोड की ओर मोड़े जाएंगे (सेंट्रल जेल, शिवपुर होते हुए)।
7.    अंबेडकर चौराहा से गोलघर कचहरी की ओर जाने वाले वाहन जेपी मेहता तिराहा की ओर डायवर्ट होंगे (सेंट्रल जेल, शिवपुर मार्ग)।
8.    गोलघर कचहरी से पुलिस लाइन चौराहा की ओर जाने वाले वाहन एलटी कॉलेज रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
9.    पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी/पांडेयपुर की ओर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा।
10.    हिंदूगढ़ मोड़ तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की ओर जाने वाले वाहन हिंदूगढ़ मोड़ से बेदवाला अस्पताल/पांडेयपुर चौराहा मार्ग से भेजे जाएंगे।
11.    ताड़ीखाना तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
12.    पांडेयपुर ओवरब्रिज से पुलिस लाइन चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
13.    बीएचयू चौराहा से भगवानपुर मोड़ की ओर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।
14.    भगवानपुर मोड़ से ट्रामा सेंटर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
15.    ट्रामा सेंटर से सामनेघाट की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
16.    सामनेघाट पुल से शास्त्री चौक/रामनगर की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
17.    शास्त्री चौक, रामनगर से रामनगर चौराहा/सामनेघाट पुल की ओर आवागमन रोका जाएगा।
18.    रामनगर चौराहा से टेंगा मोड़/शास्त्री चौक की ओर जाने वाले वाहन पंचवटी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
19.    टेंगरा मोड़ से रामनगर चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम की समाप्ति तक असुविधा से बचने के लिए जारी एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यह व्यवस्था सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से लागू की जा रही है।