राजातालाब हाईवे पर ब्रेक फेल से आपस में टकराए तीन वाहन, चालक घायल

राजातालाब क्षेत्र में वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से आ रहे टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान टैंकर के पीछे आ रहा कंटेनर ट्रक भी अनियंत्रित होकर टैंकर से जा भिड़ा। इस तरह एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए।
 

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से आ रहे टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टैंकर का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान टैंकर के पीछे आ रहा कंटेनर ट्रक भी अनियंत्रित होकर टैंकर से जा भिड़ा। इस तरह एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए।

हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टैंकर चालक अवधेश यादव (निवासी जाल्हूपुर, वाराणसी) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कारण हाईवे पर लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को एंबुलेंस के जरिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस और एनएचआई कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।