योगी सरकार वाराणसी मंडल में धान क्रय केन्द्रों की संख्या 465 से बढ़ाकर 490 की
- अन्नदाताओं के मेहनत की फसल का अधिकतम मूल्य चुकाने के लिए योगी सरकार संकल्पित है
- माह नवंबर में 21524.50 मीट्रिक टन धान खरीद कर 3,940 किसानों के खाते में ₹4,425.63 लाख रुपये का हो चुका भुगतान
- योगी सरकार ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में ₹69 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी
वाराणसी। योगी सरकार ने वाराणसी मंडल में अब धान क्रय केन्द्रो की संख्या बढ़कर 465 की जगह 490 की। सरकार अन्नदाताओं के बीच से बिचौलियों को हटा कर किसानों को उनके मेहनत का उचित मूल्य दिला रही है। वाराणसी मंडल में धान की खरीद 6 नवंबर से शुरू है। खाद्य एवं रसद विभाग क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदारी लगातार कर रही है। खरीफ़ क्रय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वाराणसी मण्डल के चार जिलों में 681000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। अभी तक 21524.50 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद कर ₹4425.63 लाख रूपया का भुगतान किसानो को किया जा चुका है। लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय करने में जौनपुर प्रथम, वाराणसी द्वितीय, ग़ाज़ीपुर तीसरे और चंदौली चौथे स्थान पर है। योगी सरकार ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में ₹69 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है।
सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि सरकार ने पिछले विपणन वर्ष में धान के खरीद का समर्थन मूल्य कॉमन का ₹2300 प्रति कुंतल और ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य ₹2320 प्रति कुंतल रखा था । इस विपणन वर्ष में योगी सरकार ने समर्थन मूल्य बढाकर कॉमन का ₹2369 प्रति कुंतल ,तथा ग्रेड-ए ₹2389 प्रति कुंतल कर दिया है, जो पहले से ₹69 रुपये अधिक है। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी दिया कि वाराणसी मंडल में 465 क्रय केन्द्रो की संख्या है ,जिसे सरकार के निर्देश पर बढाकर 490 किया जा रहा है। बढ़ाए जा रहे 25 धान क्रय केंद्र जिलाधिकारी के अनुमति के बाद जल्द शुरू हो जायेगा । अभी तक वाराणसी मंडल में 460 केन्द्रों से 6,81,000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष नवंबर माह तक 21524.50 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। खरीदारी से 3,940 किसान लाभान्वित हो चुके है। किसान पहले 20 रुपए उतराई एवं सफाई के मद में लेबर को देगा उसकी प्रतिपूर्ति उनको धन के मूल्य के भुगतान में 20 रुपए जोड़कर वापस किया जा रहा है ।
वाराणसी मंडल में धान क्रय केंद्र ,धान खरीद का लक्ष्य ,अभी तक क्रय और किसानों को किया गया भुगतान,लाभान्वित किसान
वाराणसी -
क्रय केंद्र -40
लक्ष्य -38,000 मीट्रिक टन
अभी तक खरीद -1560.78 मीट्रिक टन
किसानों को किया भुगतान -323.16 लाख
लाभान्वित किसान -411
चंदौली -
क्रय केंद्र -113 (बढ़ने के बाद 22 )
लक्ष्य-2,25,000 मीट्रिक टन
अभी तक खरीद -1196.72,मीट्रिक टन
किसानों को किया भुगतान - 203.51,लाख
लाभान्वित किसान -175
जौनपुर -
क्रय केंद्र -151 (बढ़ने के बाद -160)
लक्ष्य-1,60,000 मीट्रिक टन
अभी तक खरीद-11516.49 मीट्रिक टन
किसानों को किया भुगतान - 2501.31 लाख
लाभान्वित किसान -2207
गाजीपुर -
क्रय केंद्र 153 (बढ़ने के बाद -160)
लक्ष्य -2,58,000 मीट्रिक टन
अभी तक खरीद-7250.51-मीट्रिक टन
किसानों को किया भुगतान-1397.65 लाख
लाभान्वित किसान -1147