चांदी लूटकांड में शामिल बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, बोले-यूपी पुलिस बहुत मारती है, अब नहीं करेंगे कोई वारदात 

चौक थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स के कर्मचारियों से हुई करोड़ों रुपये मूल्य की चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चार किलोग्राम चांदी की चार बटिया, 15,020 रुपये नकद, दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। दोनों ने कहा कि यूपी पुलिस बहुत मारती है। अब यूपी में कोई वारदात नहीं करेंगे। 
 

 

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स के कर्मचारियों से हुई करोड़ों रुपये मूल्य की चांदी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चार किलोग्राम चांदी की चार बटिया, 15,020 रुपये नकद, दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। दोनों ने कहा कि यूपी पुलिस बहुत मारती है। अब यूपी में कोई वारदात नहीं करेंगे। 

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी और एसीपी दशाश्वमेध के निर्देशन में चौक थाना, लंका थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को हेमा ज्वेलर्स के कर्मचारियों से गोविंदपुरा मोड़ के पास करीब 27 किलो 327 ग्राम चांदी (26 बटिया) लूट ली गई थी। इस संबंध में चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपियों का सुराग लगाया। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी भेलूपुर से लंका की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो लौटूबीर पुलिया से आगे सर्विस रोड पर बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन (55 वर्ष) और माशाअल्लाह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की चार किलोग्राम चांदी की चार बटिया, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अली उर्फ शाबिर हसन के खिलाफ वाराणसी के अलावा जयपुर और दिल्ली में धोखाधड़ी, चोरी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी माशाअल्लाह के खिलाफ भी वाराणसी में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चौक थाना पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए शेष माल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह चौहान, हिमांशु मिश्रा, प्रणव पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल चंदन कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार, रिका. विवेक शुक्ला, आनंद कुमार गौतम, चालक हेड कांस्टेबल नारायण सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद चौबे, हेड कांस्टेबल आरक्षी चालक कृष्णा नंद पाण्डेय, आरक्षी सचिन मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, इंद्रेश कुमार सिंह, मनीष कुमार बघेल, प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार, एसआई पवन पाण्डेय, कांस्टेबल रूद्र प्रताप सिंह, आयुष कुशवाहा, अनुराग यादव शामिल रहे। 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/itWkHH2yegw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/itWkHH2yegw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">