जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से उत्तर प्रदेश को नई उड़ान, वाराणसी के उद्यमी बोले विकास और रोजगार के खुलेंगे द्वार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में बहुप्रतीक्षित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का लोकार्पण कर प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। इस ऐतिहासिक अवसर को उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के उद्यमियों में भी खासा उत्साह है। 
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नोएडा में बहुप्रतीक्षित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का लोकार्पण कर प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। इस ऐतिहासिक अवसर को उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल के उद्यमियों में भी खासा उत्साह है। 

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्यटन और व्यापार से जुड़े लोगों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। अब देश-विदेश के पर्यटक सीधे यहां से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े राहुल मेहता, बुनकर सेवा केंद्र के उपनिदेशक अशोक कुमार वर्मा आदि ने कहा कि यह एयरपोर्ट पर्यटन क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित होगा और विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वहीं पूर्वांचल निर्यातक संघ से जुड़े जुनैद अंसारी ने इसे निर्यात कारोबार के लिए नई संभावनाओं का द्वार बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार को गति मिलेगी।

कहा कि इस परियोजना से स्थानीय उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कुल मिलाकर, यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।