51 बटुकों के मंत्रोच्चार से गूंजा मां अन्नपूर्णा का दरबार, पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र काशी में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर के मठ-मंदिरों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए पूजा-पाठ और विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इसी क्रम में श्री काशी अन्नपूर्णा मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। 51 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर मां अन्नपूर्णा की आरती उतारी गई और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
 

76वें जन्मदिन पर फूलों से सजा मंदिर परिसर, वैदिक मंत्रों के बीच हुई विशेष प्रार्थना, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र काशी में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर के मठ-मंदिरों में प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए पूजा-पाठ और विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इसी क्रम में श्री काशी अन्नपूर्णा मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। 51 बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर मां अन्नपूर्णा की आरती उतारी गई और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

 

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच फल, मिठाई और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

धर्म और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने की कामना
मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सनातन परंपराओं की जड़ों को सींचने के साथ विकास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि काशी में विकास कार्यों से लेकर राष्ट्र में सनातन गौरव की पुनर्स्थापना तक, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धर्म और विकास साथ-साथ आगे बढ़े हैं। मां अन्नपूर्णा से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, जिससे वे देश की सेवा इसी तरह करते रहें। महंत ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण से भारत विश्वगुरु के शिखर पर पहुंचे, यही मां अन्नपूर्णा के चरणों में कामना है।

मंदिर परिवार के सदस्य रहे मौजूद
विशेष पूजन और प्रार्थना के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदीप श्रीवास्तव, पुजारी पप्पू जी सहित मंदिर परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।