मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसा धमाका कर रही थी बुलेट, पुलिस ने दो बुलेट किया सीज, कार्रवाई से हड़कंप 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया है। पुलिस के मुताबिक, इन वाहनों से तेज आवाज निकालकर सड़क पर अराजकता फैलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
 

वाराणसी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया है। पुलिस के मुताबिक, इन वाहनों से तेज आवाज निकालकर सड़क पर अराजकता फैलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था के विरुद्ध चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बुलेट मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार सीज किए गए वाहनों में UP 65 EQ 6937 और MH 14 HJ 1437 शामिल हैं। दोनों मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए पटाखे जैसी तेज आवाज निकाले जाने की बात सामने आई।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ ही सड़क पर तेज और अनधिकृत आवाज से लोगों को होने वाली परेशानी तथा अराजक स्थिति पर अंकुश लगाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।