76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान का समापन, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 101 पौधे रोपे, कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग के लिए जताया आभार 

पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से 19 जुलाई से चलाए जा रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं जनसंपर्क अभियान का शनिवार को पियरी वार्ड में समापन हुआ। अभियान के दौरान विधायक ने लगातार विभिन्न वार्डों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सीधे सुना। संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया।

 

19 जुलाई से शुरू अभियान में वार्ड-वार पहुंचकर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर कराया समाधान

 76 दिनों तक शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चला जनसंपर्क अभियान

 अंतिम दिन पियरी वार्ड में भ्रमण और निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से लिया फीडबैक

 

राजबंधु राजनारायण पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 101 से अधिक पौधे रोपे

 

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से 19 जुलाई से चलाए जा रहे 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं जनसंपर्क अभियान का शनिवार को पियरी वार्ड में समापन हुआ। अभियान के दौरान विधायक ने लगातार विभिन्न वार्डों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सीधे सुना। संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया।

अभियान के दौरान वार्डों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। नागरिकों ने सड़क, सफाई, जल निकासी समेत स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई से लोगों में संतोष नजर आया। वहीं, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की।


101 से अधिक पौधे रोपे
अभियान के अंतिम दिन पियरी वार्ड में भ्रमण एवं निरीक्षण के बाद डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजबंधु राजनारायण पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 101 से अधिक पौधों का रोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।


जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
समापन समारोह में कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी भावुक हो गए। उन्होंने अभियान के दौरान मिले जनसमर्थन और फीडबैक के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सीधे जनता से जुड़कर अभियान को सफल बनाया। कार्यकर्ताओं की यह सक्रियता और समर्पण संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का अभिनंदन एवं नमन किया। कार्यक्रम में सूचना एवं तकनीकी विभाग के संयोजक पंकज चतुर्वेदी, राजीव सिंह डब्बू, बृजेश पटेल, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, श्रवण गुप्ता, संदीप चौरसिया, सुनील यादव, जया केसरी, अच्छेबर सिंह, अंकुर मल्होत्रा, मनोज यादव, रौशन गुजराती, नितेश जायसवाल सागर, अमरेश गुप्ता, कनकलता मिश्रा, नलिन नयन मिश्र, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/qixo80aGrbM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qixo80aGrbM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">