काशी पहुंचे तेज प्रताप यादव और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के किए दर्शन
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शनिवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार सहित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दर्शन के दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
May 23, 2026, 20:46 IST
वाराणसी। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शनिवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार सहित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। दर्शन के दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद तेज प्रताप यादव परिवार के साथ काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा काल भैरव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में समर्थकों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली।