वाराणसी मंडल में 1.85 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य 

योगी  सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है। वृक्षारोपण अभियान-2026 के दौरान वाराणसी मंडल के चार  जिलों वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में बड़े  पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इस महाभियान के तहत कुल 1.85 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
 

- पर्यावरण संरक्षण के महाभियान में 28 विभाग होंगे शामिल, जनभागीदारी भी रहेगी 

- वाराणसी मंडल में चंदौली में सर्वाधिक 70 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य 

- सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, आम, सागौन और शीशम जैसे पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण  प्रस्तावित 

- वन विभाग 85 लाख , ग्राम्य विकास विभाग 54 लाख से अधिक और कृषि विभाग 12 लाख पौधरोपण करेगा 

वाराणसी। योगी  सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है। वृक्षारोपण अभियान-2026 के दौरान वाराणसी मंडल के चार  जिलों वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में बड़े  पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इस महाभियान के तहत कुल 1.85 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में सबसे अधिक पौधारोपण का लक्ष्य चंदौली जनपद के लिए तय किया गया है, जहां 70 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वहीं जौनपुर में 52 लाख से अधिक, गाजीपुर में 47 लाख से अधिक और वाराणसी में 15.51 लाख से अधिक पौधरोपण की योजना बनाई गई है।

वाराणसी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह के अनुसार अभियान की शुरुआत जुलाई प्रथम सप्ताह से होगी। अभियान के तहत ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पर्यावरण संरक्षण, ऑक्सीजन की उपलब्धता और जैव विविधता को मजबूत करने में सहायक हों। इसके तहत सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरूद, आम, सागौन और शीशम जैसे पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया जाएगा। 

यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का भी माध्यम बनेगा। सरकार का मानना है कि पौधरोपण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार का विषय भी है। इसी कारण इस अभियान में 28 विभागों को शामिल किया गया है, ताकि हर स्तर पर पौधरोपण और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

वाराणसी मंडल के चार जिलों में प्रस्तावित पौधारोपण
वाराणसी- 1551820
गाज़ीपुर-4751287
जौनपुर- 5277524
चंदौली -7011888 

इस अभियान में वाराणसी मंडल में वन विभाग 85 लाख से अधिक पौधे, ग्राम्य विकास विभाग 54 लाख से अधिक, कृषि विभाग 12.20 लाख, पर्यावरण विभाग 8.10 लाख, उद्यान विभाग 7.53 लाख और पंचायती राज विभाग 5.68 लाख पौधों का रोपण करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रेलवे, सिंचाई, आवास विकास, नगर विकास, उद्योग और ऊर्जा सहित कई अन्य विभाग भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

वाराणसी मंडल के चार जिलों में 28 विभागों द्वारा प्रस्तावित पौधरोपण  
 

विभाग और पौधारोपण का लक्ष्य 
वन  – 85,01,000 
पर्यावरण – 8,10,000 
ग्राम्य विकास– 54,25,319 
राजस्व – 4,01,600
पंचायती राज – 5,68,000 
आवास विकास  21,600 
औद्योगिक विकास  – 31,100 
नगर विकास  – 1,90,400 
लोक निर्माण – 43,300 
सिंचाई एवं जल संसाधन  – 32,100 
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति – 24,100 
रेशम  – 86,000
कृषि  – 12,20,000 
पशुपालन  – 28,600 
सहकारिता – 31,800 
उद्योग  – 40,300
ऊर्जा वि– 31,800
माध्यमिक शिक्षा  – 53,300 
बेसिक शिक्षा -61,000 
प्राविधिक शिक्षा  – 18,000 
उच्च शिक्षा – 72,300
श्रम – 13,100 
स्वास्थ्य – 33,000 
परिवहन – 9,800 
रेलवे – 40,000 
रक्षा – 15,000
उद्यान – 7,53,000 
गृह – 37,000

वर्जन
वन महोत्सव के तहत प्रस्तावित यह महाभियान न केवल प्रदेश के हरित क्षेत्र को बढ़ाने की कोशिश है, बल्कि लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाने की पहल भी है। सरकार और समाज की साझी भागीदारी से यह अभियान आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की मजबूत नींव बनेगा।

डॉ.रवि कुमार सिंह
वन संरक्षक
वाराणसी वृत्त