स्विट्जरलैंड में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ILC 2025 में हुए शामिल, यूपी का किया प्रतिनिधित्व

जेनेवा। स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा के पालैस डेस नेशन्स में आयोजित इंटरनेशनल लेबर कॉन्फ्रेंस (ILC) के 113वें सत्र में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय दूतावास पर स्थित ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजभर ने डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक समानता और श्रमिक अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया।
 
अनिल राजभर, जो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के इस वैश्विक मंच पर भरत और यूपी का प्रतिनिधित्व किया। ILC 2025 में श्रमिक कल्याण, कार्यस्थल सुधार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। राजभर ने भारत, खासकर यूपी की श्रम नीतियों और उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के लिए लागू योजनाओं को रेखांकित किया।

इस सम्मेलन में वैश्विक श्रम मानकों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। अनिल राजभर ने कॉन्फ्रेंस में सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ भारतीय दूतावास के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उनकी मौजूदगी ने भारत की श्रम कल्याण प्रतिबद्धताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे देश की छवि को मजबूती मिली।