मैट्रिमोनियल साईट पर लड़कियों से पहले की मीठी-मीठी बातें, फिर प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, पैसे भी ऐंठे, पुलिस ने दबोचा

 
वाराणसी। सारनाथ थाने की पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा मंगलवार को एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया। 

गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार शर्मा [32 वर्ष] गोरखपुर के अधियारी बाग का रहने वाला है। पुलिस ने उसे सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सारनाथ क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने अपने साथ हुए शोषण और ठगी के बारे में बताया था। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मैट्रिमोनियल साईट पर अपनी अलग-अलग आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाता था और शादी का प्रस्ताव भेज उनसे चैटिंग करता था। इसके उन्हें भरोसा दिलाकर व शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था और लड़कियों का शारीरिक शोषण भी करता था। इसी प्रकार उसने सारनाथ की रहने वाली पीड़िता को भी फंसाया और उसका शोषण करने के बाद उससे पैसे ऐंठे। इसके बाद जब पीड़िता ने पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सारनाथ प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक महेश मिश्रा, कांस्टेबल सौरभ तिवारी, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार पांडेय, कांस्टेबल पप्पू कुमार शाह, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल विपिन, उप निरीक्षक मनीष मिश्रा [एसओजी प्रभारी], हेड कांस्टेबल संतोष पासवान, कांस्टेबल आलोक मौर्या, कांस्टेबल रमाशंकर यादव व सर्विलांस की टीम रही।