सूर्य हत्याकांड के दूसरे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, यूपी कॉलेज में छात्रों का धरना

यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। मामले के दूसरे आरोपी अनुज सिंह मौर्य ने शिवपुर पुलिस को चकमा देते हुए वाराणसी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत में सरेंडर करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
 

वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। मामले के दूसरे आरोपी अनुज सिंह मौर्य ने शिवपुर पुलिस को चकमा देते हुए वाराणसी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत में सरेंडर करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी चांदमारी निवासी मंजीत चौहान का करीबी अनुज सिंह मौर्य है। पुलिस पहले से ही मामले में सक्रिय थी और उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी ने सीधे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंजीत चौहान ने हत्या की साजिश रची थी और घटना को अंजाम देने के बाद अनुज सिंह मौर्य का नाम सामने आया था।

इधर, इस घटना के विरोध में यूपी कॉलेज के छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। प्राचार्य को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में लगातार हो रही घटनाओं से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।