वाराणसी से चंडीगढ़ तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और शेड्यूल 

गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाराणसी से चंडीगढ़ तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 14 मई से 12 जुलाई तक चलाई जाएगी। रेलवे को उम्मीद है कि समर स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
 

वाराणसी। गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाराणसी से चंडीगढ़ तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 14 मई से 12 जुलाई तक चलाई जाएगी। रेलवे को उम्मीद है कि समर स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04227 प्रत्येक गुरुवार और रविवार को वाराणसी जंक्शन से सुबह 11.05 बजे रवाना होगी। ट्रेन प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन रात 1.08 बजे रूड़की पहुंचेगी। 

रुड़की से सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए भोर में 4.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।