कथावाचक जया किशोरी पहुंचीं काशी, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Mar 17, 2026, 22:40 IST
वाराणसी। प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी मंगलवार शाम वाराणसी पहुंचीं, जहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। काशी आगमन के बाद वह जौनपुर के लिए रवाना हो गईं।
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
दिल्ली से वाराणसी पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उनके आगमन को लेकर उत्साह देखा गया।
जौनपुर के लिए हुईं रवाना
वाराणसी पहुंचने के बाद जया किशोरी बिना देर किए जौनपुर के लिए प्रस्थान कर गईं, जहां उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।