'कुर्ता-पजामा सिला लें, सपा का झंडा लगा लें और खुलकर बैटिंग करें, देश में और भी शंकराचार्य हैं, कोई किसी पार्टी का प्रचार नहीं करता'

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि शंकराचार्य राजनीति ही करना चाहते हैं तो उन्हें कुर्ता-पजामा सिलवाकर अपनी गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा लेना चाहिए और खुलकर राजनीति करनी चाहिए।
 
'शंकराचार्य का काम धर्म का प्रचार-प्रसार करना'
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शंकराचार्य का दायित्व अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करना है, न कि राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप करना। उन्होंने कहा कि धार्मिक पद पर बैठे लोगों को राजनीति से दूरी बनाए रखनी चाहिए और समाज को धार्मिक एवं आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य करना चाहिए। 

देश में और भी शंकराचार्य हैं...
उन्होंने कहा कि देश में और भी शंकराचार्य हैं, कोई भी घूम-घूमकर राजनीतिक पार्टी का प्रचार नहीं करता। उन्हें बाकी के शंकराचार्यों को देखना चाहिए। 

'सपा का झंडा लगाकर खुलकर बैटिंग करें'
राजभर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, "हम तो उनको राय देंगे कि कुर्ता-पजामा सिलवा लें, गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा लें और खुलकर बैटिंग करें।" 

सरकार बदलने के दावों पर भी साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पहले भी वाराणसी में समाजवादी पार्टी के लोगों ने शंकराचार्य को पिटवाया था। उन्होंने यह भी कहा कि केवल ऐसे बयानों से सरकारें नहीं बनतीं और न ही बदली जाती हैं। राजभर ने तंज कसते हुए कहा, "इनके बूते सरकार बना लेंगे, सरकार बदल देंगे!"

देखें वीडियो

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KfyBaA7u7vM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KfyBaA7u7vM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">