PM के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले काशी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, बाबतपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर नगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक बैठक करना बताया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें हंसराज विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष/विधायक), डॉ. अवधेश सिंह (विधायक), शैलेंद्र किशोर पांडेय, पवन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, वरुण कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, अजय उदल और मनीष पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संगठनात्मक बैठक में होगी चर्चा
बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी काशी में आयोजित होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस बैठक को संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रोटोकॉल प्रभारी ने भी किया स्वागत
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष व प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय ने भी पंकज चौधरी का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर काशी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और पार्टी संगठन पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है।