वाराणसी में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामले

सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए वाराणसी में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे समाधान-समझौता अभियान के तहत किया जा रहा है।
 

वाराणसी। सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए वाराणसी में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर देशभर में चलाए जा रहे समाधान-समझौता अभियान के तहत किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य ऐसे मामलों का शीघ्र, सरल और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण करना है, जिनमें दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हों।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का समाधान होने से न केवल लंबित मामलों का बोझ कम होगा, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध भी बने रहेंगे। साथ ही उन्हें वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय व धन दोनों की बचत होगी।