हथकड़ी पहनकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग, कई गिरफ्तार 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता हाथों में प्रतीकात्मक हथकड़ी पहनकर जिला मुख्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
 

वाराणसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता हाथों में प्रतीकात्मक हथकड़ी पहनकर जिला मुख्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 

सपा नेताओं का कहना था कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में हथकड़ी पहनकर विरोध दर्ज कराया और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर "बेड़ियां" लगाने का प्रतीक बताया। जिला मुख्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया, जिसके चलते कुछ समय तक वहां तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

सपा नेता संदीप मिश्रा ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस गुंडई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी पुलिस की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। यह देश और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। युवाओं के अधिकारों के लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।"