वाराणसी में छह उपनिरीक्षकों का तबादला, चार चौकी प्रभारियों का बदला कार्यक्षेत्र

पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए छह उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का स्थानांतरण किया गया है। पांच महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। इनमें महमूरगंज, लहुराबीर, अस्सी, नगवां और सोनिया चौकी शामिल हैं। तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण रिक्त पदों के सापेक्ष, जबकि तीन का समायोजन के तहत किया गया है।
 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए छह उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का स्थानांतरण किया गया है। पांच महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। इनमें महमूरगंज, लहुराबीर, अस्सी, नगवां और सोनिया चौकी शामिल हैं। तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण रिक्त पदों के सापेक्ष, जबकि तीन का समायोजन के तहत किया गया है।

आदेश के अनुसार, चौकी प्रभारी महमूरगंज (थाना भेलूपुर) रहे उपनिरीक्षक अनुज सिंह को थाना लक्सा भेजा गया है। वहीं, चौकी प्रभारी लहुराबीर (थाना चेतगंज) रहे उपनिरीक्षक विकल्प शांडिल्य को महमूरगंज चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी अस्सी रहे उपनिरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को चौकी प्रभारी नगवां (थाना लंका) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगवां चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह अब अस्सी चौकी (थाना भेलूपुर) का कार्यभार संभालेंगे।

चौकी प्रभारी सोनिया (थाना सिगरा) रहे उपनिरीक्षक विवेक सिंह को लहुराबीर चौकी (थाना चेतगंज) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना चौक में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ शाही को सोनिया चौकी (थाना सिगरा) की कमान सौंपी गई है।