शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ को चोरों ने बनाया निशाना, हनुमान मंदिर से हार चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदारघाट स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी की घटना सामने आई। मठ परिसर में बने हनुमान मंदिर में घुसे चोर चांदी का हार और पीतल का पात्र चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे और सामान गायब पाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
Apr 28, 2026, 10:08 IST
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदारघाट स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी की घटना सामने आई। मठ परिसर में बने हनुमान मंदिर में घुसे चोर चांदी का हार और पीतल का पात्र चुरा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे और सामान गायब पाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि तीन युवक एक स्कूटी और एक बुलेट मोटरसाइकिल से मठ पहुंचे थे। इनमें से एक युवक मठ के दक्षिणी कोने से प्रथम तल पर चढ़कर खिड़की के रास्ते मंदिर के भीतर घुस गया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मठ में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। ब्रह्मचारी परमात्मानंद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।