स्व. अमरनाथ यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया नमन
वाराणसी। पूर्व मंत्री स्वर्गीय अमरनाथ यादव की जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के ज्वर हरेश्वर महादेव मंदिर स्थित सभागार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्व. अमरनाथ यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उन्होंने कहा कि स्व. यादव का जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा और वे हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर सामने आए।
विधायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्व. अमरनाथ यादव के नेतृत्व में कार्य करते हुए बहुत कुछ सीखा। उनके कार्य करने का तरीका और जनसंपर्क शैली आज भी प्रेरणा देती है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए और उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में पार्षद नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्व. यादव को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके पुत्र अभय स्वाभिमानी ने सभा को संबोधित करते हुए अपने पिता के जीवन परिचय और संघर्षों की जानकारी दी, जिससे उपस्थित लोग भावुक हो उठे।
इसके अलावा महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, राजीव सिंह, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, नलिन नयन मिश्रा, अनंत राज गुप्ता, संजय केशरी, अमरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज यादव, अंकुर मेहरोत्रा, संजय विश्वंभरी, कनकलता मिश्रा, राजेश यादव और बृजेश जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।